बदायूं, अप्रैल 6 -- सीबीजी प्लांट के संचालन की तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्लांट के संचालन से पहले कंपनी के शीर्ष अधिकारी सोमवार को नवनियुक्त डीजीएम, एजीएम के साथ यहां पहुंचेंगे। प्लांट को संचालित करने वाली सोपान व मशीन लगाने वाली पराज कंपनी के अधिकारी भी एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ मौजूद रहेंगे। टीम के सैजनी प्लांट में पहुंचे की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अधीनस्थों को दिये आदेश दिए हैं। 12 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद से प्लांट का संचालन बंद है। हालात सामान्य करने और प्लांट को दोबारा शुरू करने के लिए प्रशासन और कंपनी के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। डीएम अवनीश राय ने भी कंपनी के सीईओ से मुलाकात कर प्रशासन द्वारा अब तक उठाए कदम की जानकारी दी थी। डीएम की मुलाकात के बाद कंपनी ने सैजनी स्थि...