बिजनौर, मई 8 -- नगीना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना में अधीक्षक डॉ विशाल दिवाकर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें टीकाकरण माइक्रो प्लान समीक्षा, एचपीवी वैक्सीन समीक्षा, टीडी कैंपेन समीक्षा की गई। जिसमें ब्लॉक की सभी एएनएम, एलएचवी, बीपीएम, बीसीपीएम, एआरओ उपस्थित हुए। बैठक में पूरे एक वर्ष का टीकाकरण माइक्रो प्लान की समीक्षा की गई। साथ ही साथ दूर दराज क्षेत्रों में टीकाकरण को और अधिक प्रभावी तरीके से करने के लिए योजना बनाई गई एवं 14 से 15 साल के बीच की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु लगवाने पर विस्तार से योजना बनाई गई। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी केपी सिंह, अमित सिंह गावी प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला अर्बन कोऑर्डिनेटर नितिन गौड़, डॉक्टर विशाल दिवाकर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना, बी...