कानपुर, जून 26 -- मंगलपुर। सरकार द्वारा 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाने का कार्य जोरों से किया जा रहा है। उरसान में एएनएम द्वारा एचपीवी की वैक्सीन लगाई गई। वहीं हवासपुर अस्पताल में यह कार्य बराबर जारी है। विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस की वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है।​ वहीं हवासपुर व उरसान में किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रियता और प्रयासों के चलते अब तक क्षेत्र की लगभग 350 से अधिक लड़कियां सफलता पूर्वक इस वैक्सीन की खुराक ले चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...