बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- जिले की किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब बड़े अभियान की रूपरेखा तैयार की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेन्द्र बंसल ने सीएचसी प्रभारियों को पत्र भेजकर एचपीवी टीकाकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में सहयोग करने के लिए कहा है। इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। चिकित्सा विज्ञान में इसे गोल्डन विंडो माना गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेन्द्र बंसल ने बताया कि किशोरियों के लिए यह टीकाकरण सबसे बेहतर है, जहां वैक्सीन की महज एक खुराक भी संक्रमण से पहले शरीर में अधिकतम प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर देती है। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत दिया जाने वाला यह टीका सर्वाइकल कैंसर को रोकने में 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी पाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.