रांची, अप्रैल 18 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में महिलाओं और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से दो प्रचार-प्रसार रथ को रवाना किया गया। सिविल सर्जन डॉ एलआर पाठक ने हरी झंडी दिखाकर दोनों रथों को अभियान के लिए रवाना किया। स्वास्थ्य विभाग एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं किशोरियों तक एचपीवी वैक्सीन के महत्व, स्वास्थ्य सेवाओं और पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी पहुंचाना है। प्रचार रथों के माध्यम से ध्वनि यंत्र द्वारा विभिन्न जनजागरुकता संदेशों का प्रसारण किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सही और उपयोगी जानकारी आसानी से पहुंच सके। दोनों प्रचार रथ जिले के मुरहू एवं अड़की प्रखंड के साम...