कानपुर, मई 28 -- मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के जिगना गांव में महिला डॉक्टर ने किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के लिए प्रेरित किया वही वैक्सीन से होने वाले लाभ बताएं। संदलपुर क्षेत्र के हवासपुर स्थित सीएचसी में एचपीवी वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिगना गांव में किशोरियों व महिलाओ को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घरों में पहंुचकर बैठकों का आयोजन किया गया। इसमें डॉ.कोमल कटियार ने किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस और इससे बचाव के लिए किए जाने वाले वैक्सीनेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ.​कोमल ने किशोरियों को प्रेरित करते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- Cervical Ca...