गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- गाजियाबाद। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में नए स्वास्थ्य केंद्रों को चिह्नत करने में जुट गया है। वर्तमान में एचपीवी वैक्सीन केवल जिला महिला अस्पताल में ही लगाई जा रही है। एचपीवी गाइडलाइन के मुताबिक 14 साल से 15 साल आयु वर्ग की करीब 44 हजार किशोरियों को जनपद में एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अभी तक केवल महिला अस्पताल को ही स्थाई टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। पर जागरूकता की कमी के कारण टीकाकरण की रफ्तार धीमी है। इसको देखते हुए विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से स्थाई केंद्र बनाने की तैयारी है। जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों से भी संपर्क किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...