हाथरस, मई 17 -- एक से 15 मई तक जिले में 301 के किशोरियों को लगाया गया एचपीवी का टीका। 254 टीका लगाए जाने के साथ अलीगढ़ दूसरे, एटा तीसरे और कासगंज चौथे स्थान पर।

सर्वाइकल कैंसर से बचाव सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को लगाया जा रहा टीका।

जागरूकता का बढ़ता स्तर हाथरस। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर किशोरियों को लगाए जाने वाले एचपीवी टीका को लेकर अभिभावक जागरुक हो रहे हैं। यहीं वजह है कि बीते 15 दिन में एचपीवी टीकाकरण में अलीगढ़ मंडल में हाथरस जिला पहले स्थान पर रहा। एक से 15 मई तक जिले में 301 किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया, जबिक 254 टीके लगाए जाने के साथ अलीगढ़ दूसरे, 65 टीका के साथ एटा तीसरे और 54 किशोरियों को वैक्सीनेशन लगाए जाने के साथ अलीगढ़ मंडल का कासगंज जिला चौथे स्थान पर रहा।...