कोडरमा, अप्रैल 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। बीडीओ हुलास महतो शुक्रवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर विद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान विद्यालय में अध्ययनरत संबंधित उम्र की छात्राओं को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर मौजूद मेडिकल टीम ने छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीडीओ हुलास महतो ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और सरकार द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।उन्होंने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर यह टीका अवश्य लें, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके। बीडीओ ने...