हजारीबाग, मई 19 -- बरही प्रतिनिधि। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन को लेकर मंगलवार को बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के अभिभावकों के साथ बैठक की। उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने अभिभावकों को बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक असाध्य बीमारी है। इस बीमारी से बचाव के लिए किशोरियों को जिनकी उम्र 14 से 15 वर्ष है वैक्सीनेशन कराना जरूरी है। यह सिंगल वैक्सीन है जिसे बांह में दिया जाता है। इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। अभिभावकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने से अभिभावक जहां संतुष्ट हुए वहीं छात्राओं ने बिना डर भय वैक्सीनेशन कराया। इस मौके पर वार्डेन समेत शिक्षिका मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...