वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान शुरू हुआ है। शनिवार को पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल में इसका शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि एचपीवी वैक्सिनेशन अभियान नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है तथा किशोरियों में भविष्य में कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.