प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पोलियो की खुराक से छूटे बच्चों के लिए गठित की गईं 1021 टीमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाने के लिए पात्र लड़कियों को भी चिह्नित करेंगी। उनके परिजनों को समझाएंगी कि कैंसर से बचाने वाला यह टीका बिल्कुल मुफ्त है जिसके लिए निजी अस्पतालों में हजारों रुपये देने पड़ते हैं।14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के स्वास्थ्य विभाग मुफ्त में एचपीवी का टीका लगा रहा है। लेकिन इस टीके को लगाने के लिए बहुत कम लड़कियां आगे आ रही हैं। जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश सिंह का कहना है कि यह टीका सिर्फ 14 साल की किशोरियों को ही लगाया जा सकता है। पोलियो अभियान के लिए गठित की गई टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसी लड़कियों को चिह्नित करें और उनके परिजनों को टीका लगवाने के लिए तैयार करें।

हिंद...