चाईबासा, मार्च 28 -- चाइबासा। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम 30 मार्च से पश्चिमी सिंहभूम जिला में शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ,जुझार मांझी ने पत्रकारों को दी।एचपीवी टीकाकरण के महत्व और इसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि उक्त टीका 14 से15 वायु वर्ष के बीच के बच्चियों को देना है। उन्होंने बताया कि उक्त टीकाकरण से विशेष रूप से बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह कार्यक्रम 90 दिनों तक चलेगा।एक ही डोज बाएं हाथ में किशोरी को देना है।इस वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बचाव होगा।जो भी किशोरी इस डोज को लेंगे, उसे सर्वाइकल कैंसर होने का ख़तरा नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में फिर धीरे धीरे उपस्वास्थ्य केंद्रो में भी उक्त टीका उपलब्ध ...