एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव
बलरामपुर, जुलाई 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर टीकाकरण के महत्व को समझाना था। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार व महिला चिकित्सकों की टीम ने बालिकाओं और उनके अभिभावकों को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव और एचपीवी टीके की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि निर्धारित आयु में एचपीवी टीका लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सर्वाइकल कैंसर से बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.