एचपीवी टीकाकरण से बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल
फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु की बालिकाओं को निशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। सीएचसी और पीएचसी में सोमवार से शनिवार तक विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एचपीवी संक्रमण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है। डाक्टरों का कहना है कि समय पर टीकाकरण कराने से इस गंभीर बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका सफल उपयोग किया जा चुका है। टीकाकरण के लिए बालिका का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाणित करने वाला दस्तावेज साथ लाना जरूरी होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.