पीलीभीत, अगस्त 3 -- पीलीभीत। किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर से बचाने के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में पीलीभीत शहर की प्रगति सबसे कमजोर रही है, जबकि ललौरीखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने जिले में पहला स्थान हासिल किया है। समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन पर चिंता जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। यह टीका महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम माना जाता है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के अनुसार जिले में 24,624 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित कि...