एचपीवी टीकाकरण में देवीपाटन मण्डल प्रदेश में 6वें स्थान पर
गोंडा, सितम्बर 10 -- गोण्डा। 14 वर्षीय पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन से आच्छादित कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव एवं उनके सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में देवीपाटन मण्डल ने उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के प्रभावी निगरानी, नियमित समीक्षा एवं अधिकारियों के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मण्डल में अब तक 80 प्रतिशत पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार के साथ देवीपाटन मण्डल की प्रदेश स्तरीय रैंक 15वें स्थान से बढ़कर 6वें स्थान पर पहुंच गई है। राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच एवं श्रावस्ती में 17 सितम्बर तक एचपीवी टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत उन 14 वर्षीय पात्र बालिकाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.