दरभंगा, मई 3 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। जिला स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात कुमार राजू ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, रोगी कक्ष, दवा भंडार, लैब सहित सभी वार्डों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद डीपीओ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां किशोरियों को दिए जा रहे एचपीवी टीकाकरण की स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान टीकाकरण में लगातार हो रही गिरावट पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने उपस्थित अस्पताल के बीसीएम राजीव रंजन को फटकार लगाते हुए कवरेज प्रतिशत बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जरूरी है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यह भी पढ़ें- कैंसर से बचाव को किशोरियों को लगा एचपीवी वैक्सीन डीपीओ ने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.