साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में शुक्रवार को एमओआईसी डॉ. सरिता टुडू की अध्यक्षता में एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम पर बैठक हुई। बैठक में सीएचसी के तहत आने वाले कलस्टर रतनपुर, सातगाछी, पतना, मधुवापाड़ा, श्रीकुंड व रामनगर की सहियाओं को एचपीवी टीकाकरण के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान टीकाकरण की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा लक्षित आयु वर्ग की जानकारी साझा की गई। एमओआईसी डॉ. सरिता टुडू ने सहियाओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में 14 से 15 साल आयु वर्ग की सभी किशोरियों को एसपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक करें । अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करें। मौके पर बीपीएम संजय कुमार सिंह, सुबोध कुमार शर्मा, नवल किशोर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.