झांसी, सितम्बर 16 -- झांसी,संवाददाता। सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर में एचपीवी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करने और उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में पहल करते हुए सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में एचपीवी वैक्सीन एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर से बचाव, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा एचपीवी टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...