गोड्डा, अप्रैल 5 -- गोड्डा । गोड्डा शहरी क्षेत्र में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भारत भारती पब्लिक स्कूल गोड्डा, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोड्डा तथा आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुर, आसनबनी, सतसंग नगर और जयप्रकाश नगर में समुदाय स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का नेतृत्व डॉ. आकाश कुमार एवं अर्बन हेल्थ की पैरामेडिकल टीम के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों को एचपीवी संक्रमण, उससे होने वाली गंभीर बीमारियों तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि एचपीवी वायरस मुख्य रूप से महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का ...