मधुबनी, अप्रैल 21 -- मधुबनी। जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जागरूकता अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को उत्क्रमित हाई स्कूल दरगाह चौक भौआरा और मिडिल स्कूल शंभुआर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक टीका लगवाया। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में महिलाओं के बीच सर्वाइकल कैंसर एक गंभीर बीमारी बनती जा रही है। हर साल बड़ी संख्या में महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रागिनी कुमारी ने बताया कि एचपीवी वायरस इस कैंसर का मुख्य कारण है और इसका सबसे प्रभावी बचाव टीकाकरण है। यह भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका लगाने में कैमूर अव्वल उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु में टीका लेने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.