मुरादाबाद, मार्च 17 -- एचपीवी टीकाकरण के शुभारंभ को लेकर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह ने मंगलवार को इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा अधिकारी बिलारी के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभी को 18 मार्च से शुरू होने जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह महिलाओं में होने वाले गर्भाशय कैंसर को रोकने के लिए टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें पात्र लाभार्थियों के रूप में 14 वर्ष पूरा कर चुकी किशोरियों को यह टीका लगाया जाएगा, जिससे भविष्य में होने वाले संक्रमण को रोका जा सकता है।प्रथम चरण में सभी विद्यालयों में अध्यनरत किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा। बैठक में प्रधानाचार्य को कहा गया कि वह बच्चों के माता-पिता के साथ एक बैठक कर टीकाकरण के लाभ के विषय में अवश्य जानकारी दे दें। उनकी अनुमति...