मधुबनी, अप्रैल 24 -- संदीप कुमार मधुबनी। बालिकाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर मेगा कैंप आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में 200 से अधिक छात्राओं का टीकाकरण किया गया। पोल स्टार स्कूल में 140 और रीजनल सेकेंडरी स्कूल में 74 छात्राओं को टीका लगाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और समय पर सुरक्षा प्रदान करना था। कैंप के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण,इसके खतरे और टीकाकरण के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शांतनु रंजन ने बताया कि एचपीवी टीका किशोरियों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे भविष्य में सर्वाइकल कैं...