पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।मोहनलाल बजाज बालिका उच्च विद्यालय सोनौली चौक में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान एक छात्रा की तबीयत अस्थायी रूप से बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता से आवश्यक कार्रवाई की गई। संबंधित छात्रा को तुरंत सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कर समुचित चिकित्सीय देखरेख प्रदान की गई। वर्तमान में छात्रा की स्थिति सामान्य है तथा सामान्य रूप से भोजन एवं पानी इत्यादि का सेवन किया है। छात्रा को अभी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। जांच के क्रम में यह पाया गया कि छात्रा को हुई परेशानी मुख्यतः घबराहट एंजायटी के कारण थी। यह भी पढ़ें- 'दो टीके जिंदगी के' अभियान शुरू प्रारंभिक जांच के दौरान मॉनिटरिंग उपकरण में तकनीकी त्रुटि के ...