बदायूं, मार्च 1 -- बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसका लाइव प्रसारण जिला महिला अस्पताल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि शारदेंदु पाठक जिला उपाध्यक्ष भाजपा रहे, साथ में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्र, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. शोभा अग्रवाल रहीं। यहां एसीएमओ डॉ. मोहन झा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम, डिप्टी सीएमओ डॉ. निरंजन सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद तहसीन, डॉ. पवन जायसी ने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डॉ. गौस मोहम्मद, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुधा सोलंकी, थर्मेंद्र, उमेश राठौर, अभय प्रताप सिंह, संजीव सहित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...