अंबेडकर नगर, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला महिला चिकित्सालय में जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेंद्र कुमार ने एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान एचपीवी संक्रमण व उससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी ने दीप प्रज्जवलन के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन महिलाओं और किशोरियों को गंभीर बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।सीएमओ ने एचपीवी संक्रमण, इसके दुष्प्रभावों तथा टीकाकरण के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। मौके पर जिला महिला चिकित्सालय की अधीक्ष...