सोनभद्र, मार्च 19 -- सोनभद्र। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करते हुए गुरुवार को इसका शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राबर्ट्सगंज में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की उपस्थिति में किया गया। सीडीओ ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय रहते टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को अनिवार्य रूप से एचपीवी वैक्सीन लगवाएं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित रह सके। एक बार बीमारी से ग्रसित से ग्रसित हो जाने पर इसका इलाज भी मुश्किल होता है। जिसके चलते जिंदगी भर इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसा कुछ न हो इसलिए एक वैक्सीन लगवाना जरू...