औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में अब रफ्तार पकड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के कारण शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इस अभियान का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 83 छात्राओं को गर्डासिल एचपीवी वैक्सीन की निशुल्क खुराक दी गई, जिसे बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। पीएचसी दाउदनगर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शमशेर नगर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी में आयोजित टीकाकरण सत्रों के दौरान छात्राओं को सुरक्षित माहौल में वैक्सीन दी गई। यह भी पढ़ें- एचपीवी टीकाक...