गोपालगंज, अप्रैल 13 -- गोपालगंज,नगर संवाददाता जिला स्वास्थ्य समिति ने एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम को तेज करने के लिए सख्त निर्देश जारी किया है। इसके अनुसार जिले के सभी प्रखंडों में टीकाकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। यह अभियान राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को 4 अप्रैल तक मानदेय व वेतन भुगतान के आदेश के साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में 10 दिनों के भीतर एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लें। सिविल सर्जन डॉ. बिरेंद्र प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित पदाधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, ताकि राज्य स्तर पर निर्धारित लक्ष्य को समय पर हासिल किया जा सके। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.