बांदा, अप्रैल 7 -- नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओम मणि वर्मा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास यादव (सर्जन) द्वारा किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा मेमोरियल विद्यालय की छात्राओं को वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान विधायक ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीकाकरण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...