एचपीवी टीकाकरण : सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को बचाएगी वैक्सीन
मैनपुरी, मार्च 18 -- सौ शैय्या मैटरनिटी विंग में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का बुधवार को शुभारंभ किया गया। अभियान की पहली लाभार्थी कु. आर्या गौर बनीं, जिनके साथ कु. आकांक्षा और कु. परी का टीकाकरण शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हृदयराम की निगरानी में किया गया। सर्वे के आधार पर 22592 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य जिले में निर्धारित किया गया है। सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए 14 वर्ष की किशोरियों को यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह सिंगल डोज वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित, निःशुल्क और सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध एक मजबूत सुरक्षा कवच है। यह वैक्सीन कैंसर के खतरनाक स्ट्रेन से 90 प्रतिशत तक सुरक्षा प्रदान करती है। अगले तीन माह तक यह जिला महिला चिकित्सालय में मिलेगी, जिसके बाद सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.