भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर। एचपीवी की नई वैक्सीन गार्डासिल की लांचिंग शनिवार को भागलपुर समेत पूरे देश में हो गई। शनिवार को अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैंसर से बचाव में प्रभावी मानी जा रही गार्डासिल का टीका लगाने का अभियान का शुभारंभ कर दिया। इस मौके पर सदर अस्पताल परिसर स्थित माडर्न हॉस्पिटल के तीसरे तल पर इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। वहीं इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने अपनी मौजूदगी में जिले की 14 साल की उम्र पूरी कर चुकी पांच किशोरियों को गार्डासिल का टीका लगवाया । वहीं इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि पहले नौ साल से लेकर 14 साल की किशोरियों को कैंसर से बचाव के लिए सर्वावैक्स का टीका लगाया जाता था। ये टीका किशोरियों को दो बार लगवाना पड़ता था। लेकिन गार्डासिल का नया टीका अब...