कटिहार, फरवरी 23 -- कटिहार, एक संवाददाता राज्य में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की दूसरी डोज की रफ्तार चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 9:40 बजे तक जारी रिपोर्ट के मुताबिक 1,92,160 के लक्ष्य के विरुद्ध केवल 73,428 किशोरियों को ही दूसरी डोज लग सकी है। यानी औसत उपलब्धि महज 38 प्रतिशत है, जबकि 1,18,732 लाभार्थी अब भी शेष हैं। गोपालगंज पहले स्थान पर, सीमांचल के आरिया और किशनगंज टॉफ फाइव पर प्रतिशत उपलब्धि के आधार पर जारी रैंकिंग में गोपालगंज लक्ष्य का 71 प्रतिशत किशोरियों का टीकाकरण करके राज्य में पहले स्थान पर है। इसके बाद वैशाली में 61 प्रतिशत के अलावा सीमांचल में अररिया में 59 प्रतिशत, किशनगंज में 56 प्रतिशत और जहानाबाद में 54 प्रतिशत क्रमशः दूसरे से पांचवें स्थान पर हैं। इन जिलों ने राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.