हाजीपुर, मई 3 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में एचपीवी (ह्मूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को तेजी मिल रही है। डीएम वर्षा सिंह ने अभिभावकों से बालिकाओं के टीकाकरण के लिए की गई अपील के बाद टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में लगभग 14 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर एवं 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की कुल 40 हजार 281 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें 15 हजार से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। अब जिला प्रशासन ने मई तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

टीकाकरण की स्थिति डीएम वर्षा सिंह के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मियों के साथ विद्यालयों के सहयोग से अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी...