बागेश्वर, फरवरी 14 -- गरुड़। मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में एचपीबी वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण दिया। सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी व अपर मुख्य अधिकारी डॉ. अमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण में डॉ. अमित आनंद ने एचपीबी वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव करता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से एचपीबी वैक्सीन लगाने की अपील की। इस दौरान डॉ. सपना राजपूत, नायब तहसीलदार भूपाल गिरी, बाल विकास परियोजना आशा भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.