हापुड़, जून 25 -- हापुड़ । लखनऊ में हुए हादसे के बाद हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी लाइब्रेरी (कोचिंग सेंटरों) की जांच शुरू कर दी है। प्राधिकरण की टीम ने मानचित्र स्वीकृत न होने और अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र न मिलने पर छह लाइब्रेरी (कोचिंग सेंटरों) को सील कर दिया है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से लाइब्रेरी (कोचिंग सेंटरों) के संचालकों में अफरा तफरी मच गई है। लखनऊ स्थित कोचिंग सेन्टर में आग लगने के कारण 15 छात्रों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना के बाद शासन के निर्देश पर प्रदेश भर में अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- 15 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी और तीन जिम सेंटर किए सील निरीक्षण में संस्थानो द्वारा मानचित्र स्...