किशनगंज, मार्च 13 -- किशनगंज। वर्तमान में घरेलू ईंधन संकट को लेकर फैल रही विभिन्न भ्रामक सूचनाओं के संदर्भ में पेट्रोलियम एजेंसियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य सहित किशनगंज जिले में घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। अत: आम उपभोक्ताओं को घबराने अथवा गैस एजेंसियों के यहां अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने की आवश्यकता नहीं है। किशनगंज डीएम विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिले में वर्तमान में लगभग 9000 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। तथा इसकी निरंतर और निर्बाध आपूर्ति हो रही है । जिले में कुल 33 गैस डिस्ट्रीब्यूटर कार्यरत हैं, जिनमें आईओसीएल के 15, एचपीसीएल के 09 तथा बीपीसीएल के 09 डिस्ट्रीब्यूटर शामिल हैं। जिले में उपलब्ध गैस में लगभग 98 प्रतिशत घरेलू गैस तथा 2 प्रतिशत कमर्शियल गैस है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.