उरई, मई 20 -- कदौरा, संवाददाता । ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हवेली के विशाल खेल मैदान में रात्रि एचपीएल हवेली प्रीमियम लीग में खेले गए सीजन एक 2026 के महा फाइनल मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच से भर दिया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में बिल्हापुर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रहमत इलेवन को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले रहमत इलेवन ने टॉस जीतकर इरफान खान के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवरों में टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। टीम की ओर से अंकित ने सर्वाधिक 21 गेंदों में 34 रन की उपयोगी पारी खेली, लेकिन बिल्हापुर इलेवन के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने अन्य बल्लेबाज अधिक देर तक टिक नहीं सके। यह भी पढ़ें- बिल्हापुर इलेवन ने रहमत इलेवन को पराजित कर ...