एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन
हजारीबाग, मई 21 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मल्टीपरपज सभागार में हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से आए 272 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं के बीच कुल 4 लाख 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं मोमेंटो वितरित किए गए। प्रतियोगिता में अनुपोप बिस्वास चैंपियन बने, जबकि अर्पण दास ने द्वितीय और आईएम शुभायन कुंडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। देबांजन सिन्हा चौथे स्थान पर रहे। महिला, वेटरन, अनरेटेड एवं विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। समापन समारोह में सांसद मनीष जायसवाल, ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार एवं महापौर अरविंद कुमार राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.