नई दिल्ली, अगस्त 21 -- नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक ने कारोबार बढ़ाने के लिए विदेशी बॉन्ड जारी कर 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि गिफ्ट सिटी शाखा के जरिये 1.75 अरब अमेरिकी डॉलर के 'सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड' जारी किए हैं। बैंक ने कहा कि उसने तीन साल में परिपक्व होने वाले 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड 5.159 प्रतिशत की कूपन दर पर जारी किए हैं। वहीं, शेष 1.25 अरब अमेरिकी डॉलर के पांच साल में परिपक्व होने वाले बॉन्ड पर कूपन दर 5.4 प्रतिशत है। विदेशी बॉन्ड कर्ज जुटाने का साधन हैं, जिन्हें कोई कंपनी किसी दूसरे देश के बाजार से धन जुटाने के लिए जारी करती है। यह भी पढ़ें- FD Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा एफडी का खेल! बैंक हर दिन बताएंगे ब्याज, आम लोगों पर पडे़गा असर इन्हें संबंधित देश की स्थानीय मुद्र...