गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के सफल, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, कानून व्यवस्था, यातायात, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करें और परीक्षा के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर एचटेट परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री से...