गुड़गांव, अगस्त 6 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों का 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जिले में बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केन्द्र स्थापित किए गए। अभ्यर्थी को अपना मूल प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि 04 व 05 जुलाई को आयोजित हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाना है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश के सभी जिले में 10 से 12 अगस्त तक बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरा करने के लिए केन्द्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- HTET : हरियाणा टीईटी का रिजल्ट जा...