लखीमपुरखीरी, जून 4 -- चपरतला। नेरी पावर हाउस से अब्बासपुर स्थित ग्लोबल स्पीड्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए गई 33 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन का तार मंगलवार को लाखन तिराहा चपरतला के पास एक जामुन के पेड़ से छू गया, जिससे अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फॉल्ट ठीक करने व लाइन की मरम्मत के कार्य में जुट गए। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। विभागीय कर्मचारी लाइन को सुरक्षित करने के बाद आपूर्ति बहाल करने की तैयारी में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...