बांदा, अप्रैल 15 -- बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब दो बजे हाई टेंशन लाइन टूट कर झोपड़ी में गिर जाने से आग लग गई। इससे अंदर सो रही वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के चक्कर में पति भी झुलस गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक घर गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं, सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मनोज कुमार, हल्का लेखपाल आशीष सिंह मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की। गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी गणेश प्रसाद ने बताया कि 52 वर्षीय पत्नी सुनीता सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर रहते। यह भी पढ़ें- छप्पर में लगी आग, महिला की जिंदा जलकर मौत बताया कि वह पंक्चर की दुकान खोले हैं। मंगलवार रात ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर छानी...