एचटी लाइन से झुलसा युवक, मौत
उन्नाव, अगस्त 8 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के पनहन चौराहा पर किराना का सामान उतारते समय एचटी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार थानाक्षेत्र के पनहन चौराहा पर शुक्रवार दोपहर ट्रक से किराना का सामान उतारते समय 32 वर्षीय पिंटू रावत पुत्र सज्जन लाल रावत ट्रक पर बोरा उतारने के लिए अपने साथी कमलेश के साथ चढ़ा हुआ था, तभी वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। इससे पिंटू गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, साथी दुल्लर निवासी घाटमपुर घायल हो गया। परिजन दोनों घायलों को पीएचसी पुरवा ले गए। यहां डाक्टर ने पिंटू को मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों मे बड़ा और अविवाहित था। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.