बाराबंकी, मार्च 16 -- निन्दूरा। कुर्सी थाना के ग्राम अनवारी में सोमवार की दोपहर छत पर खड़ी युवती मकान के पास से गुजरी 11 केवी लाइन की चपेट में आ गई। पास खड़े उसके जीजा ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी एचटी लाइन करंट से झुलस कर गिर पड़े। इस घटना से वहां हड़कंप मच गया। परिजनों ने दोनों घायलों को आनन-फानन लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां युवक की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामनगर थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी शिवम उर्फ मिथुन राठौर (25) पुत्र प्रदीप की पत्नी के मामला मंजे राठौर कुर्सी थाना के अनवारी गांव में रहते हैं। इनकी पुत्री की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए शिवम पत्नी के साथ अपने मामा ससुर मंजे राठौर के यहां 12 मार्च को पहुंचे थे। शादी सकुशल हो गई। मंजे के दो मंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.