सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। महानगर से सटे गांव मानकमऊ के पास किसान के खेत में एचटी लाइन और ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लगते ही खेत में काम कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पता लगते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। बताया जा रहा है कि आग में 10 बीघा में लगी गेहूं की फसलकर जलकर राख हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत निगम के रोष है। पीडि़त किसान ने मुआवजा देने की मांग की है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव मानकमऊ के नजदीक किसान आशीष पुत्र महिलापाल का खेत है। इन दिनों गेहूं की फसल काटने का कार्य चल रहा है। बुधवार की दोपहर खेत में किसान और श्रमिक काम कर रहे हैं। अचानक किसान की 10 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान और श्रमिकों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.