उन्नाव, मई 10 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र के सराय कटियान गांव के रहने वाले महेश के घर की दूसरी मंजिल पर किराए से अजगैन थाना क्षेत्र के कुसलीखेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय डंपर चालक प्रदीप पुत्र अजय कुमार रहता था। रविवार शाम घर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद की स्थिति सूचना मिलने पर पहुंचे ठेकेदार आशीष ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होता न देख हैलट रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना के कारण उसके साथ रह रहे लोगों ने बताया कि वह मोबाइल पर गाना बजाकर एक टूटी केबल को हाथ में लेकर घूम रहा था। उसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से केबल छू गई। तभी तेज धमाके के साथ प्रदीप झुलस कर दूर जा गिरा और पूरे मकान क...