सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र में एचटी लाइन पर बिना शटडाऊन लिए फाल्ट ठीक करने चढ़े एक युवक की करंट से लगने से मौत हो गई। इसका पता लगते परिजनों ने कोहराम मचा गया। मृतक के पिता ने गांव के कुछ युवकों पर आरोप लगाया कि उसके बेटे को आरोपी साजिश के तहत काम करवाने ले गए और बिना शटडाउन लिए ही बेटे को खंभे पर चढ़ा दिया, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दतौली सुल्तानपुर के कुछ युवक विद्युत निगम में संविदा पर कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, हंगामा आरोपी कहीं भी विद्युत लाइन में फाल्ट होने पर गांव के इलेक्ट्रशियन को भी दिहाड़ी मजदूरी पर लेकर चले जाते हैं। गांव दतौली सुल्तानपुर निवासी सतपाल ने बताया...